जयपुर। जयपुर के वैशाली नगर में पत्नी के अफेयर से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। पति ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया, जिसमें कह रहा है कि मौत का जिम्मेदार उसकी पत्नी, पत्नी का बॉयफ्रेंड व एक अन्य युवक है। युवक ने कहा कि वह वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आत्महत्या करने वाले युवक की मां ने वीडियो के आधार पर रविवार को मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि खातीपुरा स्थित चौधरी मार्केट में किराए से रहने वाले सत्यप्रकाश जाटव (30) ने आत्महत्या कर ली। वह ड्राइवर था। दो मई को उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। मां से मिलने के बाद रात 10 बजे वह अपने कमरे में चला गया। देर रात को परिजन ने सत्यप्रकाश को देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। उसको फंदे से नीचे उतारकर निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पत्नी के अवैध संबंध से परेशान जयपुर के युवक ने की आत्महत्या

