पचरी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा…

तिल्दा। “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा तिल्दा क्षेत्र के ग्राम पचरी के विभिन्न मार्गों में देशभक्ति के नारों और जोश के साथ संपन्न हुई। यह यात्रा वीर सैनिकों को समर्पित सच्ची श्रद्धांजलि है। “देशभक्ति कोई क्षणिक भावना नहीं, यह जीवन भर निभाया जाने वाला संकल्प है। ऑपरेशन सिंदूर ने सिद्ध कर दिया है कि भारत अपने प्रत्येक वीर का सम्मान करना जानता है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर आतंकी साजिश का मुँहतोड़ जवाब देना जानता है। जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मन हरे सहित सरपंच पंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *