छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी जनपद सदस्य उभेराम मंडावी के पुत्र विकास मंडावी और उसी ग्राम के ही कलेश्वर कल्लो के सुपुत्र भुनेश कुमार कल्लो को नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ हेतु चयन होने पर जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । साथ में कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया,राजेश्वर ध्रुवे, टीकम साहू,शिशुमंदिर छुरिया के प्राचार्य वर्मा सर, उभे राम मंडावी,कलेश्वर कल्लो आदि लोगों ने भी बधाई दी है ।
नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विकास और भुनेश को जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने दी बधाई

