दुर्ग में सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़

दुर्ग. घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जयंती नगर में अनैतिक देह व्यापार करने वाली महिला को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयंती नगर के एक घर में देह व्यापार चल रहा है. पुलिस ने अपने दो जवानों को ग्राहक बनाकर भेजकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने जयंती नगर निवासी 63 वर्षीय शशि उपाध्याय के साथ सन्तराबाड़ी निवासी जसप्रीत सिंह, जयंती नगर निवासी लखन सिंह को गिरफ्तार किया. महिला के घर से 12000 रुपए नगद भी बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *