दिल्ली में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन फेल होने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम से इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली आ रही थी। इस दौरान फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे-28 पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फ्लाइट को लैंड कराने की कोशिश की गई। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया और फ्लाइट ने इमरजेंसी हालत में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *