दिनदहाड़े स्कूटी से 2.50 लाख पार

मामला- गुप्ता सेल्स सरस्वती शिशु मंदीर रोड के सामने का.

डोंगरगढ़ – ज्ञात हो कि 19 मई 2025 को गुप्ता सेल्स सरस्वती शिशु मंदीर रोड के पास से डोंगरगढ़ के टिकरापारा वार्ड के निवासी ईश्वर साहू की स्कूटी की डिक्की से दिनदहाड़े लगभग 11.30 बजे अज्ञात चोर के द्वारा 2.50 लाख नगदी रकम की चोरी कर फरार हो गया. बताया जाता है कि प्रार्थी अपनी लड़की के साथ बैंक से रूपये निकालकर गुप्ता सेल्स में अपने नवनिर्मित मकान के लिए दरवाजा देखने आया था और अपनी स्कूटी रोड किनारे नीम पेड़ के पास डिक्की लॉक कर दोनों बाप बेटी दुकान गए बस इतने ही समय में अज्ञात चोर के द्वारा स्कूटी की डिक्की का लॉक तोड़कर नगदी 2.50 लाख की रकम की चोरी कर फरार हो गया. धर्मनगरी में जिस प्रकार से आसामाजिक तत्वो के द्वारा एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे यह साफ प्रतीत होने लगा है कि इस प्रकार की घटनाओं का अंजाम बिना संरक्षण के नहीं हो सकता. जिम्मेदार विभागों के द्वारा ऐसी घटनाओं को लेकर सिरे इंकार किया जा है उसके बाद ऐसी गंभीर घटनाएं घट जाने के बाद भी विभाग के द्वारा देनें वाले बयान आश्चर्यचकित करने वाला है. इस मामले को लेकर डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम से चर्चा करने पर बताया गया कि गुप्ता गोदाम के सामने कुछ आसामाजिक तत्वो के द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिसकी जाँच गंभीरता से की जा रही है तो दूसरी तरफ इसी मामले को लेकर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा से चर्चा करने पर कोई संतोषप्रद जवाब देने के बजाए सिरे से इस प्रकार के घटनाओं के घटित होने की जानकारी से साफ इंकार कर दिया गया. अब यक्ष प्रश्न यह उठ रहा है कि पूरे मामले में थाना प्रभारी सही है या अनुविभागीय पुलिस अधिकारी का बयान सही है यह जाँच का विषय बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *