नई दिल्ली। 5 साल तक दोस्ती और अफेयर और फिर शादी, शादी के बाद तीन बच्चे और एक बेटी को गोद लेना…बावजूद इसके ये खूबसूरत लव स्टोरी खत्म होने की कगार पर है। ये प्रेम कहानी किसी और की नहीं, बल्कि देश की दिग्गज एथलीट और बॉक्सर मैरी कॉम की है, जो शादी के 20 साल और अपनी प्रेम कहानी के शुरू होने के 25 साल के बाद अपने साथी से अलग होने पर विचार कर रही हैं। इस तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं कि मैरी कॉम और करुंग ओन्खोलर (ओनलर) कई चीजों को लेकर चल रहे मनमुटाव के कारण अलग हो रहे हैं।
उधर, इस साल की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर मैरी कॉम अपने तथाकथित नए पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिन्हें वे बिजनेस पार्टनर बता रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बॉक्सिंग आइकन और उनके पति ओनलर अलग रह रहे हैं, और यह ओनलर के 2022 मणिपुर विधानसभा चुनाव हारने के तुरंत बाद हुआ। सूत्र ने बताया, “मैरी कॉम अपने (चार) बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गईं, जबकि ओनलर कुछ परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। चुनावों के बाद उनके मतभेद बढ़ गए। मैरी कथित तौर पर अभियान के दौरान हुए वित्तीय नुकसान – लगभग 2-3 करोड़ रुपये – और (इस तथ्य) से नाखुश थीं कि वह हार गए।”
ढाई दशक के बाद खत्म होने की कगार पर मैरी कॉम और ऑनलर की खूबसूरत प्रेम कहानी

