चाकू की नोंक पर विमान का अपहरण

गुरुवार को बेलीज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अमेरिकी नागरिक ने चाकू की नोंक पर Tropic Air की घरेलू उड़ान को हाईजैक कर लिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब विमान हवा में था। आरोपी को विमान के एक यात्री ने गोली मारकर ढेर कर दिया। हाइजैकर की पहचान 65 वर्षीय अमेरिकी नागरिक अकिन्येला सावा टेलर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टेलर ने विमान को उड़ान के दौरान चाकू दिखाकर देश से बाहर ले जाने की मांग की। विमान में 14 यात्री और 2 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह उड़ान कोरोजल से सैन पेड्रो के लिए जा रही थी।

बेलीज के पुलिस कमिश्नर चेस्टर विलियम्स ने बताया कि टेलर ने विमान में तीन लोगों को चाकू मार दिया, जिनमें पायलट और यात्री शामिल हैं। इसके बाद उसी यात्री ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से टेलर को गोली मार दी। इस घटना के दौरान विमान करीब दो घंटे तक हवा में इधर-उधर चक्कर लगाता रहा, लेकिन अंततः सुरक्षित रूप से उतारा गया।

घायल पायलट और दो यात्री अस्पताल में भर्ती हैं। सबसे ज्यादा चोट उस यात्री को आई जिसने साहस दिखाते हुए हाइजैकर को मार गिराया। उसे पीठ में चाकू लगा और फेफड़ों में गंभीर चोट आई है। कमिश्नर विलियम्स ने कहा, “हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह हमारा हीरो है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *