घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट के बाद हुआ धमाका, दमकल की टीम मौके पर मौजूद

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर के फटने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नही हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुढ़ेश्वर मंदिर के पास स्थित एक मकान में शाम के वक्त आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, इसी बीच मकान में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया और घर में रखा सिलेंडर आग की चपेट में आकर ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही आग और तेज हो गयी। वहीं ब्लास्ट की आवाज से आसपास के क्षेत्र में लोग डर गये। मकान में आग कैसे लगी अभी इस बात का खुलासा नही हो सका है। फिलहाल पुलिस शार्ट सर्किट से घर में आग लगने की आशंका जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *