घर में तेंदुए के घुसने से इलाके में हड़कंप, सीसीटीवी में कैद…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। कांकेर वन परिक्षेत्र के माकडीखुना गांव में भोजन की तलाश में एक तेंदुआ घर में घुस गया। दीवार फांदकर घर के आंगन में पहुंचे इस तेंदुए ने अंगूर की बेल पर बैठे मुर्गे को अपना शिकार बना लिया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में तेंदुए की चपलता और हमले की रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना से भय का माहौल है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में तेंदुआ क्षेत्र में कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल में भोजन की कमी के कारण तेंदुए गांवों की ओर रुख कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *