तिल्दा-नेवरा. 18 अप्रेल 2025 को ख़ुशी हॉस्पिटल भैरव गढ़ धाम तिल्दा नेवरा में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ख़ुशी हॉस्पिटल भैरव गढ़ धाम तिल्दा नेवरा में आयोजित होगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी टीम के साथ कैंसर के संभावित मरीजों की जांच करेंगे। शिविर का आयोजन कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा
खुशी हॉस्पिटल के संचालक डाक्टर भोज राज मोहनानी पेट रोग विशेषज्ञ एवं डाक्टर मुक्ता मोहनानी ने बताया, “निःशुल्क कैंसर रोग जांच एवं परामर्श शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों के विभिन्न प्रकार के कैंसरों की जांच की जाएगी।जिसमे मुख्य रूप से कैंसर रोग विशेषज्ञ डाक्टर राहुल स्वरुप सिंह उपस्थित रहेंगे चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद संभावित मरीजों का गहनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए कैंसर होने के कारणों, लक्षणों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही अन्य मरीजों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएगा।“अधिक जानकारी के लिए ख़ुशी हॉस्पिटल भैरव गढ़ धाम रोड तिल्दा नेवरा में 793064367 ,7089064367 ,8817337778 में सम्पर्क कर सकते है

