कोलकाता के होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत

कोलकाता.हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कल देर शाम बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी इलाके में ऋतुराज होटल में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कल रात सवा आठ बजे कोलकाता के व्यस्ततम इलाको में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट में हुआ। आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की मौत हुई है उनमें 11 पुरुष, 1 महिला, 1 बच्चा और एक बच्ची शामिल है। इनमें से 8 शवों की पहचान हो चुकी है।
हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि करीब पचास लोगों का रेस्क्यू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *