कांग्रेस ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारी महाका में आयोजित किया संविधान बचाओ रैली

जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट

छूरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छुरिया एवं कुमरदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं सभा का कार्यक्रम खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारीमहका में रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली के रूप में भारत माता का जयकारा और संविधान बचाओ के गगन भेदी नारों के साथ रैली निकाल कर की गई जो ग्राम शिकारीमहका के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण मे सभा करने के पश्चात समाप्त की गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज उनको याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम को राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संयुक्त महामंत्री विभा साहू, राजनांदगांव जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मदन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, अब्दुल खान ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राहुल तिवारी ने किया। छुरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महामंत्री चुम्मन साहू, संयुक्त महामंत्री विपिन यादव, जनपद सदस्य सीमा यादव, राजकुमारी सिन्हा, पार्षद सोनू खान, रोशन रजक, वसीम कुरैशी, अंजलि धावडे, हेमलता बंजारे, चंद्रिका वर्मा, लालचंद साहू, कन्हैया कोले, प्रकाश मोटघरे, पूरन नेताम, पन्ना साहू, देव पंड्रो, रामगुलाल धावडे, सतीश पटेल, अकील मेमन, गिरधारी साहू, अश्विन कुमार सिन्हा, दीप कुमार मंडावी, विनोद मंडलोई, अमित अग्रवाल, मोनू खान, जगदीश बघेल, रोशन साहू, नरेंद्र साहू, रेवती सिन्हा सहित कांग्रेस जन एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *