ओबीसी महासभा द्वारा समाधान विषय पर गोष्ठी का आयोजन

भिलाई। ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा जनगणना को लेकर आने वाली रुकावटें, चुनौतियां और उनका समाधान विषय पर गोष्ठी का आयोजन सेक्टर – 10 में किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग राष्ट्रीय जनगणना जातीय आधारित कराए जाने के फैसले से ओबीसी समाज को सामाजिक न्याय मिलने की राह प्रशस्त प्रतीत हो रही है जातिगत जनगणना एक ज्वलंत मुद्दा है, जिसे गंभीरता से लिया जाना सरकार और विपक्ष द्वारा एक सराहनीय कदम है जनगणना भारत देश की बहुसंख्यक आबादी ओबीसी समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महासचिव युगल किशोर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी खिलेश्वरी, साहू प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, दुर्ग जिला संरक्षक राजेंद्र परगनिहा, अशोक वर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अधिवक्ता मुक्तानंद साहू सहित अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *