ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल

बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेंगलुरु से सुबह 8:58 बजे चलती है। यह तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पहुंचती है।ओडिशा के कटक में रविवार को बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12551) के 11 AC कोच पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हैं। मेडिकल और इमरजेंसी टीम मौके पर मौजूद है।हादसा सुबह 11:54 बजे मंगुली पैसेंजर हॉल्ट से लगे निरगुंडी स्टेशन के पास हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह से तीन ट्रेन डायवर्ट की गई हैं। फंसे हुए यात्रियों को कामाख्या ले जाने के लिए विशेष ट्रेन 4:10 बजे घटनास्थल पर पहुंची और शाम 5:05 बजे कामाख्या के लिए रवाना हो गई।कटक के DM दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने 1 मौत की पुष्टि की है। घायलों को श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज (SCBMCH) रेफर किया गया है। इनकी हालत स्थिर है। भीषण गर्मी के कारण दुर्घटना के बाद कुछ यात्री बीमार भी पड़ गए। घटनास्थल पर ही हेल्थ कैंप में उनका इलाज किया गया।इससे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने बताया था बेंगलुरु से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या जा रही ट्रेन 12 बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *