आरोपियो से टेबल फैन, वाल फैन, एल्युमिनियम तार, कूलर मोटर, ग्राईंडर मशीन सहित 15000/रू का सामान हुआ बरामद
तिल्दा नेवरा । तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी सत्यम सिंह श्याम से मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण साहू निवासी लांजा जो कि हेमू कल्याणी चैक के पास तिल्दा में ईलेक्ट्रीकल दुकान चलाता है दो दिन पूर्व को रात्रि में अज्ञात चोर के प्रार्थी के दुकान के शटर के ताला को तोडकर दुकान के अंदर प्रवेश कर 01 नग टेबल फैन, 01 नग वाॅल फैन, एल्युमिनियम तार, 03 नग कूलर मोटर, 01 नग ग्राईंडर मशीन कीमती करीब 15000/रू को चोरी कर लेने की रिपोर्ट प्रार्थी के द्वारा दर्ज कराये जाने पर अपराध कायम कर विवेचना पतासाजी में लिया गया। दौरान पतासाजी उपरोक्त तीनो आरोपियान विजय देवार, सूर्या देवार, करिया देवार को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये चोरी की योजना बनाकर दुकान के शटर का ताला तोडकर चोरी करना व चोरी की सामान को छिपाकर रखना बनाने पर आरोपियो से चोरी गये उपरोक्त सभी सामान को बरामद कर लिया गया है तथा आरोपियो विजय देवार, सूर्या देवार, करिया देवार को धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस
गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया जहा से आरोपियों को जेल भेज दिया गया

