आम से भरा पिकअप पलटा ,कोई जनहानि नहीं

गरियाबंद।जोबा घाटी के समीप आम से भरा पिकअप के पलट जाने से वाहन में भरा आम सड़क के दोनों किनारे बिखर गया।घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर चार बजे रायपुर का पिकअप क्रमांक सीजी 04 एन जे 2478 जो देवभोग से कच्चा आम भरकर रायपुर जा रहा था इसी दौरान जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर जोबा घाटी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे वाहन में भरा आम सड़क और नजदीक के गढ्ढे में फैल गया।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।वहीं राहगीरों और वाहनचालक के द्वारा आम को समेटते हुए वाहन को उठाने की कोशिश किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *