भखारा:- नगर पंचायत भखारा के वरिष्ठ नागरिक मेहतर राम साहू एवं पेंटर सूरज साहू के करकमलों से पेयजल के लिए टैंकर और नालियों की सफाई के लिए खरीदी गई नई नालामेन मशीन की पूजन कर लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर नपं अध्यक्ष ज्योति जैन,विधायक प्रतिनिधि हरख जैन,उपाध्यक्ष विष्णु साहू,पार्षद डुमेंद्र गैंगबेल, छबि लाल निर्मलकर,हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल,अविनाश गौर, भानु गायकवाड़,परदेशी कंवर, जितेंद्र साहू,शोभा साहू,कमलेश साहू सहित नगर के गणमान्यगण उपस्थित रहे।
पेयजल के लिए टैंकर एवं नाली सफाई हेतु नालामेन का लोकार्पण

