नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; 6 सफाई कर्मियों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

नूंह.गुरुग्राम के सटे हरियाणा के ही नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के गांव इब्राहिमवास के पास आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सफाई कर रहे कर्मचारियों को रौंद डाला। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 10 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई कर्मचारी सफाई का काम कर रहे थे। इसी बीच, एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने इन कर्मचारियों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *